हिंदी व्याकरण (Hindi Grammar) – संधि, समास, संज्ञा, पर्यायवाची, मुहावरे. हिंदी व्याकरण - question - answer

 


हिंदी व्याकरण (Hindi Grammar) – संधि, समास, संज्ञा, पर्यायवाची, मुहावरे. हिंदी व्याकरण -  question answer







📖  RPSC School Lecturer Hindi - 1

▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬ 

◾️ निर्देश-प्रश्न संख्या 1 से 3 तक के उत्तर निम्नांकित गद्यांश के आधार पर दीजिए-


🤔 अपठित गद्यांश 


काफी लम्बे इतिहास के अन्दर, भूगोल ने भारत को जो रूप दिया, उससे वह एक ऐसा देश बन गया, जिसके दरवाजे बाहर की ओर से बन्द थे। समुद्र और महाशैल हिमालय से घिरा होने के कारण, बाहर से किसी का इस देश में आना आसान नहीं था। कई सहस्राब्दियों के भीतर, बाहर से लोगों के बङे-बङे झुंड भारत में आए, किंतु आर्यों के आगमन के बाद से कभी ऐसा नहीं हुआ, जब बाहरी लोग बहुत बङी संख्या में भारत आए हो। ठीक इसके विपरीत एशिया और यूरोप के आर-पार मनुष्यों के अपार आगमन और निष्क्रमण होते रहे, एक जाति दूसरी जाति को खदेङकर वहाँ खुद बसती रही और इस प्रकार जनसंख्या की बुनावट में बहुत बङा परिवर्तन होता रहा। भारत में, आर्यों के आगमन के बाद, बाहरी लोगों के जो आगमन हुए उनके दायरे बहुत ही सीमित थे। उनका कुछ न कुछ प्रभाव तो पङा, किन्तु उससे यहाँ की बुनियादी जनसंख्या के स्वरूप में कोई बङा परिवर्तन नहीं आया।


1. भारत की जनसंख्या के स्वरूप में लम्बे इतिहास में बहुत बङा परिवर्तन नहीं आया। इसका एक बङा कारर है-


(अ) भौगोलिक कारणों से बङी संख्या में भारत पहुँचना आसान न था।

(ब) आर्यों के बाद भारत में बाहर से कोई नहीं आया।

(स) एक जाति दूसरी जाति को खदेङकर यहाँ बसी अतः पुरानी जाति के चिन्ह मिटते गए।

(द) भारत के पास पर्याप्त सैन्य बल था।


2. उपर्युक्त गद्यांश के अनुसार निम्न में से कौन-सा कथन असत्य है-


(अ) कई सहस्राब्दियों के भीतर बाहर से लोगों के अनेक झुण्ड भारत में आए।

(ब) भारत की परिसीमा लोगों को यहाँ आने के लिए आमंत्रित करती है।

(स) जातियों के आपसी संघर्ष जनसंख्या के स्वरूप को प्रभावित करते हैं।

(द) भारत के संदर्भ में इसकी भौगोलिक सीमाएँ इसकी रक्षक सिद्ध हुई हैं।


3. उपर्युक्त गद्यांश में इनमें से किस बिन्दु पर चर्चा नहीं हुई है-

(अ) ऐतिहासिक घटनाक्रम    

(ब) भौगोलिक स्थिति

(स) आर्थिक विकास      

(द) सामाजिक संरचना


◾️ निर्देश- प्रश्न संख्या 4 से 6 के उत्तर निम्नांकित पद्यावतरण के आधार पर दीजिए-

 

श्रेय होगा मनुज का समता विधायक ज्ञान,

स्नेह-सिंचित न्याय पर नव विश्व का निर्माण।

एक नर में अन्य का निःशंक, दृढ़ विश्वास,

धर्म दीप्त मनुष्य का उज्जवल नया इतिहास-

समर, शोषण, हृास की विरुदावली से हीन,

पृष्ठ जिसका एक भी होगा न दग्ध, मलीन।

मनुज का इतिहास, जो होगा सुधामय कोष,

छलकता होगा सभी नर का जहाँ सन्तोष।


4. इस अवतरण में किस प्रकार के ज्ञान को मानव के लिए कल्याणकारी माना हैं?


(अ) आध्यात्मिक ज्ञान 

(ब) लोक कल्याणकारी ज्ञान

(स) तकनीकी ज्ञान 

(द) समता विधायक ज्ञान


5. नए विश्व के निर्माण का आधार इनमें से क्या होगा?


(अ) स्नेह युक्त न्याय

(ब) कठोर न्याय व्यवस्था

(स) मानव एकता 

(द) तकनीकी विकास


6. उपर्युक्त अवतरण के अनुसार मानव का ’नया इतिहास’ कैसा होगा?


(अ) सब प्रकार की सुविधाओं से सम्पन्न

(ब) सबको संतोष प्रदान करने वाले

(स) सबको आजीविका प्रदान करने वाला

(द) धनधान्य से परिपूर्ण


7. ’राजपत्र’ में प्रकाशित होने वाला पत्र इनमें से कौन सा है?

(अ) ज्ञापन           (ब) अधिसूचना

(स) परिपत्र          (द) विज्ञप्ति


8. जो पत्र अनेक विभागों/व्यक्तियों या शाखाओं को भेजा जाता है, उसे क्या कहते हैं?

(अ) अर्द्धशासकीय पत्र          (ब) विज्ञप्ति

(स) परिपत्र                     (द) अधिसूचना


9. सरकारी प्रतिष्ठानों द्वारा सामान आपूर्ति या निर्माण आदि कार्यों हेतु इनमें से कौन सा पत्र समाचार पत्रों में प्रकाशित किया जाता है?

(अ) निविदा                 (ब) ज्ञापन

(स) अधिसूचना            (द) परिपत्र

 

10. हिन्दी-शब्द कोश में इनमें से कौन-सा शब्द सबसे पहले आएगा?

(अ) पकवान             (ब) द्वार

(स) त्राटक                (द) क्षमा


11. ’उच्छिष्ट’ शब्द का सही संधि विच्छेद इनमें से कौन-सा है?

(अ) उच् + छिष्ट

(ब) उत् + छिष्ट

(स) उत् + शिष्ट

(द) उच् + शिष्ट


12. निम्नलिखित में से वृद्धि संधि का उदाहरण कौन सा नहीं है?

(अ) महौत्सुक्य           (ब) पवित्र

(स) लोकैषणा            (द) महैश्वर्य


13. इनमें से किस विकल्प के सभी शब्द द्विगु समास के उदाहरण हैं?

(अ) दशानन, यथेच्छा

(ब) सप्ताह, शताब्दी

(स) त्रिलोचन, चैबीस

(द) चतुर्भुज, प्रत्यक्ष


14. ’जेबकतरा’ शब्द में कौन सा समास है?

(अ) संप्रदान तत्पुरुष    (ब) कर्मधारय

(स) अव्ययीभाव          (द) कर्म तत्पुरुष


15. निम्नलिखित में से किस विकल्प के सभी शब्दों में ’अनु’ उपसर्ग नहीं हैं?

(अ) अनुदात्त, अनुर्वर

(ब) अन्वय, अनुशासन

(स) अन्वेषण, अनुभव

(द) अनुराग, अनुचर


उत्तरमाला 👇👇

•────────────────────────•

1.अ/ 2.ब/ 3.स/ 4.द/ 5.अ/ 6.ब/ 7.ब/ 8.स/ 9.अ/ 10.द


11.स/ 12.ब/ 13.ब/ 14.द/ 15.अ

___________________________________



📖  RPSC School Lecturer Hindi - 2

▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬ 

1. डायरी-लेखन के विषय में कौनसा कथन सुसंगत नहीं है?

(अ) इसमें व्यक्ति-निरपेक्षता रहती है।

(ब) इसमें तात्कालिक संवेदनात्मक भावों की अभिव्यक्ति होती हैं

(स) इसमें समय और स्थान के संदर्भ में अभिव्यक्ति दी जाती है।

(द) इसमें लेखक के आत्मीय गुण तथा प्रवृत्तियों की अभिव्यक्ति होती है।


2. ’’परसों तुम्हारे लाङले भाई ने मुझसे माँस पकाने को कहा। घी हांडी में पाव भर से अधिक न था। वह सब मैंने माँस में डाल दिया। अब खाने बैठा तो कहने लगा- दाल में घी क्यों नहीं है?’’ यह कथन ’कथा धारा’ के किस पाठ से लिया गया है?

(अ) ताई                            (ब) देशभक्त

(स) बङे घर की बेटी            (द) खेल


3. ’कथा धारा’ में संकलित कहानी ’शरणदाता’ के पात्र देविन्दर लाल और रफीकुद्दीन घर में बैठकर किसकी आलोचना किया करते थे?

(अ) देश के वर्तमान की 

(ब) देश के भविष्य की

(स) मुसलमानों की 

(द) राजनेताओं की


4. ’’भीलों में रण-झंकार अभी, लटकी कटि में तलवार अभी।

भोलेपन में ललकार अभी, आँखों में है अंगार अभी।’’

’प्रज्ञा प्रवाह’ से उद्धृत उपर्युक्त पंक्तियाँ किस कवि की हैं?

(अ) मैथिलीशरण गुप्त 

(ब) रामधारी सिंह दिनकर

(स) कन्हैया लाल सेठिया 

(द) श्याम नारायण पाण्डेय


5. ’प्रज्ञा प्रवाह’ में संकलित पाठ- ’महाकवि जयशंकर प्रसाद’ निम्नलिखित में से किस विधा की रचना है?

(अ) रेखाचित्र                 (ब) आत्मकथा

(स) खंडकाव्य                (द) जीवनी


6. ’प्रज्ञा प्रवाह’ में संकलित ’निराला भाई’ नामक संस्मरण के अनुसार निराला जी को ’अपरा’ पर कितनी राशि का पुरस्कार मिला था?

(अ) इक्कीस सौ रुपये

(ब) इक्यावन सौ रुपये

(स) सात हजार रुपये

(द) ग्यारह हजार रुपये


7. ’पीयूष प्रवाह’ में संकलित ’गौरा’ नामक रेखाचित्र के अनुसार बछङे का क्या नाम रखा गया?

(अ) रक्तमणि            (ब) नीलमणि

(स) लालमणि       (द) नागमणि


8. ’एलीफेण्टा’ गुफाएँ मुख्यतः किस मत से सम्बद्ध हैं? ’पीयूष प्रवाह’ में संकलित यात्रावृत्तान्त के आधार पर बताइये?

(अ) बौद्ध मत            (ब) शैव मत

(स) जैन मत              (द) शाक्त मत


9. मान सहित विष खाय के, संभु भये जगदीस,

बिना मान अमृत पिये, राहु कटायो सीस।

’सृजन’ में संकलित ये पंक्तियाँ इनमें से किस कवि की हैं?

(अ) रहीम                (ब) कबीर

(स) कृपाराम            (द) बिहारी


10. ’’……………तुम्हें मुझसे घृणा है, मेरे स्वभाव से घृणा है।

तुम्हारा वातावरण मेरे वातावरण से घृणा करता है।’’

’सृजन’ में संकलित ’तौलिये’ एकांकी का यह संवाद किसने किससे कहा?

(अ) मधु ने वसन्त से 

(ब) मधु ने मंगला से

(स) वसन्त ने मधु से

(द) मधु ने चिंती से


11. ’ठेले पर हिमालय’ के संदर्भ में कौन-सा कथन सही है?

(अ) इसमें धर्मवीर भारती ने शिमला और स्वीडन के सौंदर्य की तुलना की है।

(ब) इसमें शुक्लजी ने श्रीनगर और मनाली का वर्णन किया है।

(स) इसमें बम्बई के बहाने दार्जिलिंग का सौंदर्य वर्णन है।

(द) इसमें धर्मवीर भारती ने कौसानी क्षेत्र की सुंदरता का वर्णन किया है।


12. महाराणा प्रताप की सेना में शामिल होने वाले भीलू राणा पूंजा किस क्षेत्र के रहने वाले थे? ’आलोक’ में संकलित पाठ के आधार पर बताइये।

(अ) मेरपुर-गोगुन्दा          (ब) मेरपुर-झाङोल

(स) मेरपुर-खमनोर         (द) मेरपुर-पानरवा


13. रानी लक्ष्मी बाई का जन्म कहाँ और कब हुआ? ’आलोक’ में संकलित पाठ के आधार पर बताइये।

(अ) वाराणसी में 19 नवम्बर 1835 को

(ब) ग्वालियर में 19 नवम्बर 1836 को

(स) इसमें बम्बई के बहाने दार्जिलिंग का सौंदर्य वर्णन है।

(द) इसमें धर्मवीर भारती ने कौसानी क्षेत्र की सुंदरता का वर्णन किया है।


14. ’आलोक’ में संकलित निबंध ’विष पिया, अमृत दिया’ – के रचनाकार इनमें से कौन हैं?

(अ) यमुना शंकर          (ब) प्रभा शंकर

(स) हितेश शंकर          (द) लाल शंकर


15. बावजी चतुर सिंह ने निम्नलिखित में से किसके पीछे मनुष्य-जन्म नहीं खोने का संदेश दिया है? ’अपरा’ में संकलित दोहे के आधार पर बताइये।

(अ) जमीन-जायदाद         (ब) धन-दारा

(स) शान-शौकत               (द) मान-सम्मान


उत्तरमाला 👇👇

•────────────────────────•

1.अ/ 2.स/ 3.ब/ 4.द/ 5.अ/ 6.अ/ 7.स/ 8.ब/ 9.अ/ 10.स


11.द/ 12.द/ 13.अ/ 14.स/ 15.ब

___________________________________





📖  RPSC School Lecturer Hindi - 3

▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬ 

1. निम्नलिखित में से किस शब्द में ’कृत्’ प्रत्यय नहीं है?

(अ) मारक            (ब) दानव

(स) लङाकू           (द) करणीय


2. इनमें से किस विकल्प के सभी शब्द परस्पर पर्यायवाची नहीं हैं?

(अ) दुकूल, वसन          (ब) कच, कुंतल

(स) गगन, शून्य             (द) तट, मंदार


3. किस विकल्प में सभी शब्द ’सरस्वती’ के पर्यायवाची नहीं हैं?

(अ) गिरा, हंसवाहिनी        (ब) वागीश्वरी, वाङ्मयी

(स) सुरभि, वीणापाणि      (द) शारदा, भारती


4. इनमें से किस विकल्प में सही विलोम शब्द नहीं है?

(अ) ईप्सित-अभीप्सित      (ब) उर्वर-अनुर्वर

(स) भीरु-निर्भीक                   (द) श्वेत-श्याम


5. निम्नलिखित में से किस विकल्प के सभी शब्द शुद्ध हैं?

(अ) ऊर्ध्व, आध्यात्मिक 

(ब) शृंगार, केन्द्रीय

(स) व्यावसायिक, शुद्धीकरण 

(द) सन्यासी, मृत्युपरांत


6. इनमें से किस विकल्प के सभी शब्द अशुद्ध हैं?

(अ) सदोपदेश, निष्कपटी

(ब) तदुपरांत, प्रकृति

(स) निरपराध, पत्नि 

(द) निरनुनासिक, प्रतिक्षा


7. निम्नलिखित में से शुद्ध वाक्य कौन सा है?

(अ) तुलसी ने मानस की रचना लिखी है।

(ब) अपराधी को मृत्युदण्ड दिया गया।

(स) कालचक्र के पहिये से बचना संभव नहीं है।

(द) लक्ष्मण के मूर्छित होने पर राम विलाप करके रोने लगे।


8. इनमें से अशुद्ध वाक्य कौन सा है?

(अ) अब हम पुस्तक पढेंगे। 

(ब) वह अपनी ससुराल गया हैं

(स) मैं तुम्हें कुछ कहना चाहता हूँ 

(द) मुझे उनकी अपेक्षा सबसे अधिक अंक मिले।


9. ’अद्य-आद्य’ शब्द-युग्म का सही अर्थ किस विकल्प में है?

(अ) आज-प्रथम            (ब) प्रथम-प्राचीन

(स) अधिक-पुराना        (द) प्राचीन-प्रथम


10. ’कोङी-कौङी’ शब्द-युग्म का सही अर्थ किस विकल्प में है?

(अ) एक समुद्री जीव का खोल – बीस का समूह

(ब) बीस का समूह – एक समुद्री जीव का खोल

(स) कुष्ठ रोगी – बीस का समूह

(द) एक खेल का नाम – बीस का समूह


11. ’जिस पर अभियोग लगाया गया हो’’- वाक्यांश के लिए एक उपयुक्त शब्द इनमें से कौन-सा है?

(अ) अभियोगी             (ब) वादी

(स) अभियुक्त              (द) अपराधी


12. ’पाप करने पर, पाप (दोष)- मुक्त होने के लिए किया जाने वाला कार्य’ – इस वाक्यांश के लिए एक उपयुक्त शब्द इनमें से कौन सा है?

(अ) प्रायश्चित              (ब) पश्चात्ताप

(स) हवन                    (द) तीर्थाटन


13. किस विकल्प में कोई भी शब्द अनेकार्थक शब्द ’अर्क’ का अर्थबोधक नहीं है?

(अ) सूर्य, मदार              (ब) इंद्र, अग्नि

(स) स्फटिक, प्रकाशकिरण     (द) कामदेव, घी


14. इनमें से कौनसा कथन सही नहीं है?

(अ) समाचार के छह ’ककार’ (छह सवाल) होते हैं।

(ब) प्रथम चार ’ककार’ के उत्तर समाचार के निचले भाग में दिए जाते हैं।

(स) समाचार की शुरुआत जिन पंक्तियों से होती है उसे समाचार का ’इंट्रो’ कहा जाता है।

(द) समाचार लेखन की सबसे उपयोगी व लोकप्रिय शैली ’उल्टा पिरामिड शैली’ है।


15. निम्नांकित में से कौनसा कथन सही नहीं है?

(अ) रिपोर्ताज आँखों देखी-कानों सुनी घटनाओं पर आधारित होता है, कल्पना पर नहीं।

(ब) रिपोर्ताज लेखक को पत्रकार और कलाकार की दोहरी भूमिका निभानी पङती है।

(स) रिपोर्ताज में तथ्यों के साथ ही भावप्रवणता भी रहती है।

(द) रिपोर्ताज में कथा तत्व नहीं होना चाहिए।


उत्तरमाला 👇👇

•────────────────────────•

1.ब/ 2.द/ 3.स/ 4.अ/ 5.स/ 6.अ/ 7.ब/ 8.स/ 9.अ/ 10.ब


11.स/ 12.अ/ 13.द/ 14.ब/ 15.द

___________________________________



📖  RPSC School Lecturer Hindi-4

▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬ 

1. ’अपरा’ में संकलित निबंध ’कालचक्र’ के लेखक मिश्रजी ने ’पहला चैमासा’ किसे कहा है?

(अ) गर्मी को                 (ब) वसंत को

(स) शीतकाल को          (द) पावस को


2. ’अपरा’ में संकलित ’भारतीय नारी’ नामक निबंध में स्वाकी विवेकानंद के अनुसार आर्यों के नारी विषयक विचार इनमें से किस विकल्प में हैं?

(अ) आर्य लोग नारी की उपस्थिति को उपासना-विधि में घोर विघ्न स्वरूप मानते हैं।

(ब) आर्यों के अनुसार सहधर्मिणी के बिना पुरुष कोई धार्मिक कार्य नहीं कर सकता।

(स) आर्यों के अनुसार स्त्री को किसी प्रकार के धर्म-कर्म का अधिकार नहीं है।

(द) आर्यों के अनुसार नारी के लिए आहार हेतु पक्षी मारना भी निषिद्ध है।


3. ’अनोखी परीक्षा’ (अपरा) में औघङ बाबा ने दो भाईयों को अपना शिष्य नहीं बनाने का क्या कारण बताया था?

(अ) क्योंकि अधिक शिष्य होने पर आश्रम का खर्चा बढ़ जाने की संभावना थी।

(ब) क्योंकि अधिक शिष्य बनाने पर शिक्षण और आवास की समुचित व्यवस्था संभव नहीं थी।

(स) क्योंकि अधिक शिष्य बनाने पर बङे से बङे पंथ का भी पतन होने में देर नहीं लगती।

(द) क्योंकि अधिक शिष्य बनाने पर अराजकता की स्थिति पैदा हो सकती थी।


4. ’मंदाकिनी’ पुस्तक में संकलित निबंध ’राष्ट्र का स्वरूप’ के लेखक का नाम क्या है?

(अ) डाॅ. वासुदेव शरण अग्रवाल 

(ब) रामवृक्ष बेनीपुरी

(स) एकनाथ रानाडे 

(द) शैवाल सत्यार्थी


5. ’झुलसती लू के साथ दुहरे होते यूकेलिप्टस और केजुरिना के पेङ, दरकती गुलाब की क्यारियाँ और सूखे पत्तों से ढका लाॅन………..इस मौसम में वैसे भी मन एक अजीब सी ऊब, बल्कि मनहूसियत से भर जाता है।

ये पंक्तियाँ ’मन्दाकिनी’ पुस्तक के किस पाठ से ली गई हैं?

(अ) सुभद्रा 

(ब) यात्रा एक पावन तीर्थ की

(स) गेहूँ बनाम गुलाब 

(द) निर्वासित


6. ’भोर का तारा’ एकांकी की पात्र छाया के अनुसार प्रत्येक पुरुष के लिए स्त्री इनमें से क्या है?

(अ) कल्पना           (ब) कविता

(स) देवी                 (द) शृंगार मूर्ति


7. ’पारब्रह्म के तेज का, कैसा है उनमान।

कहिबे कूँ सोभा नहीं देख्या ही परमान।।’

’सरयू’ में संकलित उक्त काव्य-पंक्तियाँ किस कवि की हैं?

(अ) तुलसीदास          (ब) रहीम

(स) कबीर                  (द) सेनापति


8. ’आराधन का दृढ़ आराधन से दो उत्तर,

तुम वरो विजय संयत प्राणों से प्राणों पर।’

’सरयू’ में संकलित ’राम की शक्ति पूजा’ से उद्धृत उक्त कथन किसका है?

(अ) लक्ष्मण              (ब) सुग्रीव

(स) हनुमान              (द) जाम्बवान


9. ’सरयू’ में संकलित परसाई जी के व्यंग्यात्मक निबंध में क्रांति का सब से बङा दुश्मन किसे बताया गया है?

(अ) वाइफ को                   (ब) मदर इन-लाॅ को

(स) सिस्टर इन-लाॅ को      (द) फादर इन-लाॅ को


10. ’सरयू’ में संकलित रचना ’अलोपी का रचनाकार इनमें से कौन है?

(अ) भगवती प्रसाद वाजपेयी      (ब) नरेश मेहता

(स) महादेवी वर्मा          (द) श्रीधर पराङकर


11. आदिकालीन साहित्य से संबंधित इनमें से कौनसा कथन सही नहीं है?

(अ) दोहा आदिकालीन अपभ्रंश साहित्य का प्रमुख छंद है।

(ब) दोहाकोशों और चर्यागीतों की भाषा-शैली में कोई अंतर नहीं है।

(स) चर्यापद एक प्रकार के गीत होते हैं जो सामान्यतः अनुष्ठान के समय गाए जाते हैं।

(द) आदिकालीन बौद्ध सिद्धों ने दोहाकोशों के साथ-साथ चर्यापदों की रचना भी की।


12. रचना और रचनाकार की दृष्टि से कौनसा विकल्प सुमेलित नहीं है?

(अ) प्रबंध चिंतामणि – विनयचंद्र सूरि

(ब) पाहुङ दोहा – रामसिंह

(स) नेमिनाथ चरिउ – हरिभद्र सूरि 

(द) भविसयत्त कहा – धनपाल


13. हिन्दी साहित्य का आरंभ 693 ई. से मानने वाले इतिहासकार इनमें से कौन हैं?

(अ) रामचन्द्र शुक्ल 

(ब) हजारीप्रसाद द्विवेदी

(स) रामकुमार वर्मा

(द) डाॅ. नगेन्द्र


14. राहुल सांकृत्यायन ने हिन्दी का प्रथम कवि इनमें से किसे माना है?

(अ) पुष्य                 (ब) शालिभद्र सूरि

(स) कण्हपाद          (द) सरहपाद


15. डाॅ. राम कुमार वर्मा ने हिन्दी साहित्य के आदिकाल (प्रारंभिक काल) को किस नाम/किन नामों से संबोधित किया है?

(अ) प्रारंभिक काल, संधिकाल

(ब) आदिकाल, वीरकाल

(स) सिद्ध-सामंत काल 

(द) संधिकाल एवं चारण काल


उत्तरमाला 👇👇

•────────────────────────•

1.अ/ 2.ब/ 3.स/ 4.अ/ 5.द/ 6.ब/ 7.स/ 8.द/ 9.ब/ 10.स


11.ब/ 12.अ/ 13.स/ 14.द/ 15.द

___________________________________



📖  RPSC School Lecturer Hindi Part 5

▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬ 

1. आदिकाल के कवि सरहपाद की काव्य परम्परा में विकसित नाथ पंथ के हठयोग का पल्लवन आगे चलकर इनमें से किस कवि में हुआ?

(अ) जायसी           (ब) तुलसी

(स) कबीर✔️         (द) देवसेन


2. ’’बौद्धधर्म के सिद्धान्तों में देश की बदलती हुई परिस्थितियों ने जिन नवीन भावनाओं की सृष्टि की, उन्हीं के परिणाम स्वरूप सिद्ध साहित्य की रूपरेखा तैयार हुई।’’ सिद्ध साहित्य के प्रादुर्भाव विषयक यह कथन इनमें से किसका है?

(अ) रामकुमार वर्मा✔️      (ब) धीरेन्द्र वर्मा

(स) गणपति चन्द्र गुप्त       (द) मिश्र बंधु


3. नागरी प्रचारिणी सभा से प्रकाशित पृथ्वीराज रासो के संस्करण को प्रामाणिक मानने वाले विद्वान् इनमें से कौन हैं?

(अ) रामचन्द्र शुक्ल        (ब) कर्नल टाॅड✔️

(स) श्यामलदास

(द) गौरीशंकर हीराचंद ओझा


4. ’भरतेश्वर बाहुबलि रास’ इनमें से किस काव्य धारा का ग्रंथ है?

(अ) जैन साहित्य✔️       (ब) रासो साहित्य

(स) सिद्ध साहित्य           (द) नाथ साहित्य


5. निम्नलिखित में से कौन सी रचना शिलांकित है?

(अ) वर्ण रत्नाकर        (ब) वसन्त विलास

(स) उक्ति व्यक्ति प्रकरण      (द) राउलवेल✔️


6. ’खेती न किसान को, भिखारी को न भीख भली,

बनिक को बनिज, न चाकर को चाकरी।’

तुलसीदास की ये पंक्तियाँ उनकी किस रचना की हैं?

(अ) दोहावली              (ब) रामचरितमानस

(स) कवितावली✔️      (द) गीतावली


7. मध्यकालीन ’संत काव्य’ पर निम्नलिखित में से किसका प्रभाव नहीं है?

(अ) नाथ साहित्य         (ब) उपनिषद्

(स) अद्वैत दर्शन            (द) जैन साहित्य✔️


8. कबीर के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन असत्य है?

(अ) कबीर के काव्य में दाम्पत्य के द्योतक प्रतीकों का सुंदर प्रयोग हुआ है।

(ब) काव्य-रचना कबीर का प्रधान लक्ष्य थां✔️

(स) कबीर के काव्य में रहस्यवाद मिलता है।

(द) कबीर ने समाज में व्याप्त पाखण्ड का पुरजोर विरोध किया।


9. ’संत काव्य’ के संदर्भ में कौन-सा कथन गलत है?

(अ) संत काव्य आत्मानुभूति पर अधिक बल देता है।

(ब) संत काव्य में धार्मिक रूढ़ियों और परम्पराओं के अन्धानुकरण का विरोध है।

(स) संत काव्य में शास्त्रीय ज्ञान को परम आवश्यक माना गया है। ✔️

(द) संत काव्य की भाषा जन सामान्य की भाषा है।


10. सूफी प्रेमाख्यानक काव्य के संदर्भ में इनमें से कौन सा कथन असत्य है?

(अ) आचार्य शुक्ल के अनुसार प्रेमाख्यानक काव्य में नायिका की अपेक्षा नायक के विरह को अधिक महत्त्व दिया गया है।

(ब) सूफी काव्य अधिकांशतः मुक्तक रूप में लिखे गये थे।✔️

(स) सूफी काव्य में कथानक रूढ़ियों का प्रयोग मिलता है।

(द) सूफी काव्यों में ऐतिहासिक-अनैतिहासिक पात्रों की गाथाओं के साथ-साथ रचयिताओं की कल्पना-शक्ति का योग भी न्यूनाधिक मात्रा में रहा है।


11. निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प, रचना और रचनाकार की दृष्टि से, गलत है?

(अ) मृगावती – कुतुबन 

(ब) पद्मावत – मलिक मुहम्मद जायसी

(स) मधुमालती – मंझन 

(द) आखिरी कलाम – मुल्लादाऊद✔️


12. निम्नलिखित में से कौन सा कथन असत्य है?

(अ) निर्गुण भक्ति में विश्वात्मा प्रभु के विश्वव्यापी अस्तित्व में आस्था प्रकट की गयी है।

(ब) निर्गुण भक्त वर्ण व्यवस्था के पक्षधर नहीं थे।

(स) निर्गुण भक्ति में लीला का माहात्म्य है।✔️

(द) निर्गुण भक्त सत्य के शोधक हैं।


13. रचना और रचनाकार की दृष्टि से इनमें से कौन सा विकल्प गलत है?

(अ) वेलि क्रिसन रुक्मिणी री – चतुर्भुज दास✔️ (ब) ध्यान मंजरी – अग्रदास

(स) बरवै नायिका भेद – रहीम 

(द) भक्तमाल – नाभादास


14. निम्नलिखित में से कौन से कवि ’अष्टछाप’ के नहीं हैं?

(अ) कृष्णदास              (ब) कुंभनदास

(स) दामोदरदास ✔️      (द) छीतस्वामी


15. कृष्ण भक्ति काव्य के संदर्भ में इनमें से कौन-सा कथन असत्य है?

(अ) भगवत् कृपा की प्राप्ति के लिए सूर की भक्ति पद्धति में अनुग्रह का प्राधान्य है।

(ब) नन्ददास ने ’भँवरगीत’ नामक ग्रंथ की रचना की थी।

(स) राधावल्लभ संप्रदाय में राधा का स्थान गौण तथा कृष्ण का स्थान प्रधान तथा उच्च माना गया है।✔️

(द) सखी संप्रदाय का प्रवर्तन स्वामी हरिदास द्वारा किया गया।


•────────────────────────•

📖  RPSC School Lecturer Hindi Part 6

▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬ 

1. निम्नलिखित ग्रंथों में से कौन सा गं्रथ केशव रचित नहीं है

(अ) विज्ञानगीता      (ब) जहाँगीर जस चंद्रिका

(स) छन्द माला        (द) भाषा भूषण✔️


2. हिन्दी साहित्य के उत्तर मध्यकाल को ’अलंकृत काल’ कहने वाले विद्वान् इनमें से कौन हैं?

(अ) मिश्र बंधु✔️       (ब) रामचंद्र शुक्ल

(स) विश्वनाथ प्रसाद मिश्र       (द) नगेन्द्र


3. निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प रचना और रचनाकार की दृष्टि से गलत है?

(अ) कविकुल कंठाभरण – दूलह

(ब) रस सारांश – भिखारीदास

(स) शृंगार सागर – आलम✔️

(द) रस रहस्य – कुलपति मिश्र


4. निम्नलिखित में से कौन-सा कवि रीतिमुक्त काव्यधारा का नहीं है?

(अ) ठाकुर          (ब) बोधा

(स) आलम         (द) भिखारीदास✔️


5. निम्नलिखित रचनाओं को उनके रचनाकारों के साथ सुमेलित कीजिए-

रचना                              रचनाकार

(क) कविकुल कल्पतरु     (1) भूषण

(ख) ललित ललाम            (2) भिखारीदास

(ग) शिवा बावनी              (3) चिंतामणि

(घ) काव्य निर्णय              (4) मतिराम

कूट:

क ख ग घ

(अ) 2 3 4 1         (ब) 3 4 1 2✔️

(स) 4 2 1 3          (द) 1 3 4 2


6. रीतिमुक्त कवियों के संदर्भ में इनमें से कौन सा कथन गलत है?

(अ) रीतिमुक्त कवियों के प्रेम वर्णन में विरह व्यथा प्रधान है।

(ब) रीतिमुक्त कवियों ने प्राचीन काव्य परम्परा को बङी गहराई से ग्रहण किया है।✔️

(स) रीतिमुक्त कवियों में रीतिबद्ध कवियों जैसी ऐन्द्रिय वासना नहीं है।

(द) रीतिमुक्त काव्य में कवियों की प्रेमानुभूति को आत्माभिव्यक्ति की शैली में स्थान प्राप्त हुआ है।


7. रीतिकाल के कवि रसलीन का लिखा ग्रंथ इनमें से कौन सा है?

(अ) अंग दर्पण✔️       (ब) यमुना लहरी

(स) रस रत्नाकर         (द) ब्रजविलास


8. इनमें से कवि देव का लिखा ग्रंथ कौन सा नहीं है?

(अ) भाव विलास          (ब) भवानी विलास

(स) रस विलास             (द) विष्णु विलास✔️


9. निम्नलिखित कवियों में से ओरछा-नरेश के दरबारी कवि, मंत्र गुरु और मंत्री कौन थे?

(अ) देव                      (ब) केशवदास✔️

(स) चिन्तामणि           (द) भूषण


10. निम्नलिखित में से रचनाकार और रचना की दृष्टि से कौन सा विकल्प गलत है?

(अ) सुरेन्द्र वर्मा – आठवाँ सर्ग 

(ब) भीष्म साहनी – हानूश

(स) शंकर शेष – एक और द्रोणाचार्य 

(द) धर्मवीर भारती – अन्धा कुआँ ✔️


11. निम्नलिखित कहानियों को उनके कहानीकारों के साथ सुमेलित कीजिए-

कहानी                                  कहानीकार

(क) चतुरी चमार                     (1) जैनेंद्र

(ख) नीलम देश की राजकन्या   (2) उपेंद्रनाथ ’अश्क’

(ग) डाची                              (3) ’निराला’

(घ) परिंदे                              (4) निर्मल वर्मा

कूट:

क ख ग घ

(अ) 2 3 4 1       (ब) 3 1 2 4✔️

(स) 1 4 2 3        (द) 4 2 3 1


12. निम्नलिखित में से कौन सी रचना भारतेंदु हरिश्चन्द्र की नहीं है?

(अ) श्री चन्द्रावली 

(ब) वैदिकी हिंसा हिंसा न भवति

(स) भारत दुर्दशा 

(द) रणधीर प्रेम मोहिनी✔️


13. पत्रिका और उसके प्रकाशन वर्ष (आरंभ) की दृष्टि से इनमें से कौन-सा विकल्प गलत है?

(अ) उदन्त मार्तण्ड – 1838 ई.✔️ 

(ब) कवि वचन सुधा – 1868 ई.

(स) सरस्वती – 1900 ई. 

(द) हरिश्चन्द्र मैगजीन – 1873 ई.


14. निम्नलिखित में से किस निबंधकार ने ’शिवशम्भु का चिट्ठा’ नाम से निबंध लिखे?

(अ) चंद्रधर शर्मा ’गुलेरी’ 

(ब) बालमुकुन्द गुप्त✔️

(स) महावीर प्रसाद द्विवेदी 

(द) सरदार पूर्ण सिंह


15. निम्नलिखित में से कौन-सी रचना महादेवी वर्मा की नहीं है?

(अ) पथ के साथी                (ब) स्मारिका

(स) वे दिन वे लोग✔️        (द) अतीत के चलचित्र


•────────────────────────•




📖  RPSC School Lecturer Hindi Part 7

▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬ 

1. निम्नलिखित में से रचना और रचनाकार की दृष्टि से कौन-सा विकल्प गलत है?

(अ) बंगाल का अकाल – प्रकाशचन्द्र गुप्त

(ब) चेतन के विषय – नगेन्द्र

(स) दशद्वार से सोपान तक – हरिवंशराय बच्चन

(द) यौवन के द्वार पर – रामदरश सिंह✔️


2. निम्नलिखित रचनाओं और रचनाकारों को सुमेलित कीजिए-

रचना                                    रचनाकार

(क) ठेठ हिंदी का ठाठ            (1) मदन गोपाल

(ख) घुमक्कङ शास्त्र               (2) मणि मधुकर

(ग) खेला पोलमपुर                  (3) महापंडित राहुल सांकृत्यायन

(घ) कलम का मजूदर: प्रेमचंद   (4) अयोध्या सिंह उपाध्याय ’हरिऔध’

कूट:

क ख ग घ

(अ) 1 3 4 2          (ब) 2 1 3 4

(स) 4 3 2 1✔️      (द) 3 4 1 2


3. निम्नलिखित रचनाओं और रचनाकारों को सुमेलित कीजिए-

रचना                                                                  रचनाकार

(क) साहित्य जनसमूह के हृदय का विकास है            (1) विद्यानिवास मिश्र

(ख) मेरे राम का मुकुट भीग रहा है                          (2) बालकृष्ण भट्ट

(ग) प्रिया नीलकंठी                                               (3) हजारी प्रसाद द्विवेदी

(घ) नाखून क्यों बढ़ते हैं                                         (4) कुबेरनाथ राय

कूट:

क ख ग घ

(अ) 1 3 2 4               (ब) 3 4 1 2

(स) 2 1 4 3✔️           (द) 4 2 1 3


4. इनमें से कौन सा गद्यकार भारतेंदु युग का नहीं है?

(अ) श्रीनिवास दास 

(ब) जगदीश चंद्र माथुर✔️

(स) प्रताप नारायण मिश्र 

(द) बालकृष्ण भट्ट


5. ’नागरी प्रचारिणी सभा, काशी’ के संबंध में कौनसा कथन सही नहीं है?

(अ) इसकी स्थापना 1893 ई. में हुई।

(ब) आचार्य रामचंद्र शुक्ल इसके संस्थापक हैं।✔️

(स) हस्तलिखित ग्रंथों की खोज करना भी इसका एक उद्देश्य है।

(द) ’हिंदी शब्द सागर’ ’हिंदी साहित्य का बृहत् इतिहास’ और ’हिंदी विश्वकोश’ इसके प्रमुख प्रकाशन हैं।


6. द्विवेदी युगीन कविता के संदर्भ में इनमें से कौनसा कथन गलत है?

(अ) द्विवेदी युगीन कविता में राष्ट्रीयता का अभाव है।✔️

(ब) द्विवेदी युगीन काव्य में नीति और आदर्श की प्रधानता है।

(स) द्विवेदी युगीन काव्य में वण्र्य-विषयों का विस्तार हुआ।

(द) द्विवेदी युगीन काव्य में सभी काव्य रूपों का प्रयोग हुआ है।


7. किस विकल्प में रचना और उसका प्रकाशन वर्ष सही नहीं है?

(अ) जूही की कली (निराला) – 1916 

(ब) युगान्त (पन्त) – 1936

(स) कामायनी (प्रसाद) – 1938✔️ 

(द) यामा (महादेवी) – 1940


8. छायावाद के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन असत्य है?

(अ) छायावादी कवियों ने प्रधान रूप से प्रणय की अनुभूतियों को व्यक्त किया है।

(ब) छायावादी भावबोध स्वानुभूति और सौंदर्य प्रधान कल्पना द्वारा निर्मित हुआ है।

(स) छायावादी कवि ’निराला’ की अनुभूति शैव दर्शन में परिणत होती चली जाती है।✔️

(द) छायावादी कविता द्विवेदी युगीन नीरस, उपदेशात्मक और स्थूल आदर्शवादी काव्यधारा के विरुद्ध विद्रोह के रूप में प्रवाहित हुई।


9. छायावाद के संदर्भ में इनमें से कौन सा कथन गलत है?

(अ) छायावाद को अपना समर्थ आलोचक नन्द दुलारे वाजपेयी के रूप में मिला।

(ब) छायावाद के समानान्तर चलने वाली ’प्रेम और मस्ती’ की काव्य धारा के एक प्रमुख कवि हरिवंशराय बच्चन है।

(स) छायावाद की राष्ट्रीय सांस्कृतिक काव्यधारा के एक प्रमुख कवि राधाकृष्ण दास हैं।✔️

(द) महादेवी वर्मा ने अज्ञात प्रियतम के प्रति प्रणय निवेदन किया है।


10. स्थापना (A): प्रगतिवाद की मूल स्थापना सैद्धांतिक रूप से प्रगतिशील थी।

तर्क (R): क्योंकि उसका लक्ष्य भौतिक यथार्थवाद के आधार पर निर्मित मूल्यों को प्रतिष्ठित करना था।

(अ) A और R दोनों सही ✔️ 

(ब) A और R दोनों गलत

(स) A सही R गलत 

(द) A गलत R सही


11. इनमें से किस कवि का संबंध ’तीसरा सप्तक’ से है?

(अ) शमशेर बहादुर सिंह 

(ब) केदारनाथ सिंह✔️

(स) रघुवीर सहाय 

(द) राजेंद्र किशोर


12. प्रयोगवादी काव्य के संदर्भ में इनमें से कौनसा कथन असत्य है?

(अ) प्रयोगवाद ने बङी-बङी घटनाओं, बङे-बङे व्यक्तियों और बङे-बङे जीवन प्रसंगों के विशाल फलक पर इतिवृत्तात्मक काव्य का निर्माण किया।✔️

(ब) प्रयोगवादी कवि भावुकता के स्थान पर ठोस बौद्धिकता को स्वीकार करते हैं।

(स) प्रयोगवादी कविता में मध्यम वर्गीय व्यक्ति जीवन की समस्त जङता, कुंठा, अनास्था, पराजय और मानसिक संघर्ष के सत्य की अभिव्यक्ति है।

(द) ’प्रयोगवाद’ नाम उन कविताओं के लिए रूढ़ हो गया जो ’तार सप्तक’ के माध्यम से सन् 1943 में प्रकाशन जगत में आयीं।


•────────────────────────•

📖  RPSC School Lecturer Hindi Part 8

▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬ 

1. चिक्करहिं दिग्गज डोल महि, गिरि लोल सागर खरभरे।

मन हरष सब गंधर्व-सुर-मुनि, नाग-किन्नर दुःख टरे।।

कटकटहिं मर्कट विकट भट, बहु कोटि कोटिन्ह धावहीं।

जयराम प्रबल प्रताप, कोसलनाथ गुन गन गावहीं।।

उपर्युक्त पंक्तियों में इनमें से कौन सा काव्य-गुण है?

(अ) प्रसाद         (ब) ओज✔️

(स) माधुर्य         (द) प्रसाद एवं माधुर्य


2.  ’सुबरन को ढूंढत फिरै कवि, कामी अरु चोर’

उपर्युक्त पंक्ति से इनमें से कौन-सा अलंकार है?

(अ) यमक                (ब) भ्रान्तिमान

(स) व्यतिरेक✔️       (द) श्लेष


3. ’’दृग उरझत टूटत कुटुम, जुरत चतुर चित प्रीति।

परति गाँठ दुरजन हियै, दई नई यह रीति।’’

उपर्युक्त पंक्तियों में इनमें से कौन-सा अलंकार है?

(अ) असंगति✔️          (ब) विरोधाभास

(स) व्यतिरेक               (द) अन्योक्ति


4. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है?

(अ) कुण्डलिया छन्द सोरठा और रोला के मेल से बनता है।✔️

(ब) दोहा छंद में विषम चरण में 13 और सम चरण में 11 मात्राएँ होती है।

(स) द्रुत विलंबित छंद में प्रत्येक चरण 12 वर्ण तथा ’न भ भ र’ का क्रम होता है।

(द) गीतिका छन्द के प्रत्येक चरण में 26 मात्राएँ होती हैं।


5. ’रस के स्वरूप’ के संबंध में इनमें से कौन सा कथन असत्य है?

(अ) रस वेद्यान्तर स्पर्श शून्य है। 

(ब) रसलौकिक आनंद प्रदान करता है।✔️

(स) रस ब्रह्मस्वाद सहोदर है। 

(द) रस स्वप्रकाशानन्द है।


6. निम्नलिखित में से ’सात्विक अनुभाव’ नहीं है-

(अ) वैवण्र्य                 (ब) प्रलय

(स) अपस्मार✔️         (द) अश्रु


7. ’’अखिल भुवन चर अचर सब, हरि मुख में लखि मात।

चकित भई गद्गद् वचन, विकसित दृग पुलकात।।’’

इन पंक्तियों में निम्नलिखित में से कौनसा रस है?

(अ) अद्भुत रस✔️         (ब) वीर रस

(स) करुण रस               (द) शृंगार रस


8. काव्य लक्षण एवं लक्षणकार की दृष्टि से निम्नलिखित में से कौनसा विकल्प सुमेलित नहीं है?

(अ) शब्दार्थौ सहितौ काव्यम् – भामह

(ब) वाक्यं रसात्मकं काव्यम् – विश्वनाथ

(स) तददोषौ शब्दार्थौ सगुणावनलंकृती पुनः क्वापि-मम्मट

(द) रमणीयार्थ प्रतिपादकः शब्दः काव्यम् -दण्डी क्वापि – मम्मट✔️


9. ’’शक्तिर्निपुणता लोकशास्त्रकाव्याद्यवेक्षणात्।

काव्यज्ञशिक्षयाभ्यास इति हेतुस्तदुद्भवे।।’’

काव्य हेतु विषयक उपर्युक्त मत इनमें से किस आचार्य का है?

(अ) मम्मट✔️          (ब) वामन

(स) दण्डी                 (द) हेमचन्द्र


10. ’’काव्यं यशसेऽर्थकृते व्यवहारविदे शिवेतरक्षतये।

सद्यः परनिर्वृतये कान्तासम्मितयोपदेशयुजे।’’

’काव्य प्रयोजन’ विषयक उपर्युक्त मत इनमें से किस आचार्य का है?

(अ) भामह          (ब) मम्मट✔️

(स) वामन           (द) भरत


11. ’रस निष्पत्ति’ के व्याख्याकारों में से भट्ट नायक के सिद्धान्त को इनमें से क्या कहा जाता है?

(अ) अभिव्यक्तिवाद        (ब) भुक्तिवाद✔️

(स) अनुमितिवाद            (द) उत्पत्तिवाद


12. साधारणीकरण के संदर्भ में कहा गया यह वाक्य-’’भावकत्वं साधारणीकरण’’-निम्नलिखित में से किस आचार्य का है?

(अ) भट्टनायक✔️      (ब) रुद्रट

(स) विश्वनाथ             (द) जगन्नाथ


13. ’काव्यस्यात्मा ध्वनिरिति बुधैर्यः समाम्नात पूर्व स्तस्याभावं जगदुरपरे भाक्तमाहुस्तमन्ये।’’ यह कथन इनमें से किस आचार्य का है?

(अ) वामन                    (ब) अभिनव गुप्त

(स) आनन्द वर्धन✔️        (द) मम्मट


14. आचार्य कुन्तक ने निम्नलिखित में से किसे ’वक्रोक्ति’ का एक भेद नहीं माना है?

(अ) पद पूर्वार्द्ध वक्रता      (ब) कल्पना वक्रता✔️

(स) वर्ण विन्यास वक्रता     (द) प्रबन्ध वक्रता


15. इनमें अरस्तू के अनुकरण सिद्धांत से संबंधित कौनसा कथन सही नहीं है?

(अ) अनुकरण का अभिप्राय भावपरक अनुकरण से है, न कि यथार्थ वस्तुपरक प्रत्यंकन से।

(ब) अनुकरण के संबंध में प्लेटो और अरस्तू के मत में कोई अंतर नहीं है।✔️

(स) अनुकरण में आदर्शतत्व का समावेश भी होगा और वह सुन्दर एवं आनंददायी होगा।

(द) व्यष्टि से संबंद्ध होते हुए भी वह समष्टिगत सत्य का प्रतिपादन करेगा।


16. ’औदात्य सिद्धान्त’ के सम्बन्ध में इनमें से कौन सा कथन सही नहीं है?

(अ) लोंजाइनस के प्रसिद्ध ग्रंथ का नाम है-’पेरिइप्सुस’ है।

(ब) ’बालेयता’ औदात्य का आवश्यक तत्व है।✔️

(स) भावावेश की तीव्रता औदात्य का आवश्यक तत्व एवं अंतरंग पक्ष है।

(द) गरिमामय रचना-विधान औदात्य का महत्त्वपूर्ण तत्व है।


17. कार्ल मार्क्स और उनके विचारों के बारे में इनमें से कौन सा कथन असत्य है?

(अ) मार्क्स के अनुसार श्रम और वर्ग संघर्ष काव्य की मूल प्रेरणाएँ हैं।

(ब) मार्क्स ने सर्जन की प्रक्रिया में सौंदर्य की भावना को कुछ भी महत्त्व नहीं दिया।✔️

(स) मार्क्स दुनिया के सब मनुष्यों में दो वर्ग मानते हैं-शोषक वर्ग और शोषित वर्ग।

(द) मार्क्स काव्य का उद्देश्य क्रान्ति को प्रोत्साहित करना मानते हैं।


•────────────────────────•

📖  RPSC School Lecturer Hindi Part 9

▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬ 

1. शिक्षा मनोविज्ञान की ’विषय वस्तु’ की व्याख्या के लिए उपयुक्त पद है-

(अ) निश्चयात्मकता       (ब) सम्भावनापूर्णता

(स) पूर्वनियतता            (द) विकासशीलता✔️


2. एक छात्र हिन्दी कविता की आलोचनात्मक व्याख्या प्रस्तुत कर लेता है। उसका यह ’अधिगम व्यवहार’ किस अनुक्षेत्र में रखा जा सकता है?

(अ) संज्ञानात्मक अनुक्षेत्र✔️ 

(ब) संज्ञानात्मक एवं भावात्मक अनुक्षेत्र

(स) भावात्मक अनुक्षेत्र 

(द) भावात्मक एवं मनोगतिक अनुक्षेत्र


3. अधिगम के विभिन्न सिद्धांत व्याख्या करते हैं-

(अ) अधिगम के उत्पन्न एवं व्यक्त होने की प्रक्रिया का✔️

(ब) कौशल अधिगम में बुद्धि के योगदान का

(स) संज्ञानपरक अधिगम में व्यक्तित्व की भूमिका का

(द) अधिगम घटित होने में अभिप्रेरणा के महत्त्व का


4. ठोस वस्तुओं पर आधारित मानसिक संक्रिया के परिणामस्वरूप समस्या समाधान, पियाजे के संज्ञानात्मक विकास कौन सी अवस्था को प्रदर्शित करता है?

(अ) संवेदी पेशीय अवस्था 

(ब) प्राक्संक्रियात्मक अवस्था

(स) मूर्तसंक्रियात्मक अवस्था✔️ 

(द) औपचारिक संक्रियात्मक अवस्था


5. निम्नलिखित में से कौन ’राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा-2005’ के मार्गदर्शक सिद्धांतों का हिस्सा नहीं है?

(अ) ज्ञान को स्कूल के बाहर के जीवन से जोङना

(ब) पढ़ाई रटंत प्रणाली से मुक्त हो, यह सुनिश्चित करना।

(स) स्कूली शिक्षा में नवउदारवाद की अवधारणा को विकसित करना।✔️

(द) परीक्षा को अपेक्षाकृत अधिक लचीला बनाना और कक्षा की गतिविधियों से जोङना।


6. समानता, गुणवत्ता व परिमाण को भारतीय शिक्षा का ’दुर्ग्राहय त्रिकोण’ किसने कहा था?

(अ) प्रो. यशपाल ✔️ 

(ब) श्री. जे. पी. नायक

(स) प्रो. वी.के.आर.वी. राव 

(द) श्री. गिजुभाई बधेका


7. ’सीखने के लिए सीखना, जो सीखा है उसे छोङने की और दुबारा सीखने की तत्परता, नयी परिस्थितियों के प्रति लचीले व रचनात्मक तरीके से प्रतिक्रिया व्यक्त करने की महत्त्वपूर्ण प्रक्रिया पर जोर डालने की आवश्यकता है’- यह महत्त्वपूर्ण उद्देश्य था-

(अ) ’शिक्षा बिना बोझ के’ प्रतिवेदन-1993

(ब) राष्ट्रीय शिक्षा नीति – 1986

(स) राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा – 2005✔️

(द) ’माध्यमिक शिक्षा का सार्वभौमिकरक प्रतिवेदन – 2005


8. निम्नलिखित का सही युग्म बनाइये-

अधिगम धारणा                                              प्रतिपादक/समर्थक

(क) उद्दीपक-अनुक्रिया सम्बंधों की संरचना        (1) कोहलर

(ख) संकेत अधिगम                                        (2) कुर्ट लेविन

(ग) क्षेत्र सिद्धांत                                             (3) थाॅर्नडाइक

(घ) अन्तर्दृष्टि अधिगम                                     (4) टोलमैन

कूट:

क ख ग घ

(अ) 3 1 2 4            (ब) 3 4 2 1✔️

(स) 4 3 1 2             (द) 2 4 3 1


9. संज्ञान का अर्थ है-

(अ) कर्म (कार्य) व भाषा के माध्यम से स्वयं और दुनिया को समझना✔️

(ब) कर्म (कार्य) के माध्यम से स्वयं और दुनिया को समझना

(स) भाषा के माध्यम से स्वयं और दुनिया को समझना

(द) भाषा और संप्रेषण के माध्यम से स्वयं और दुनिया को समझना


10. ’अस्मिता’ के विकास के लिये सबसे महत्त्वपूर्ण समय है-

(अ) बाल्यावस्था        (ब) किशोरावस्था✔️

(स) प्रौढ़ावस्था           (द) वृद्धावस्था


11. निम्नलिखित में से कौन संप्रेषण प्रक्रिया का तत्व नहीं है?

(अ) संप्रेषक         (ब) संदेश

(स) गंतव्य✔️       (द) संदर्भ


12. निम्नलिखित में कौनसा एक संप्रेषण का प्रकार नहीं है?

(अ) स्व संप्रेषण       (ब) वैध संप्रेषण✔️

(स) अंतरवैयक्तिक संप्रेषण (द) लोक संप्रेषण


13. ’ज्ञान तभी उपयोगी है जब वह स्वयं के निरीक्षण के द्वारा प्राप्त किया गया हो’, सिद्धांत है-

(अ) ह्यूरिस्टिक विधि✔️       (ब) प्रदर्शन विधि

(स) क्रिया विधि                 (द) साक्षात्कार विधि


14. आभासी अनुभव किसके माध्यम से बेहतर दिया जा सकता है?

(अ) प्रतिमान            (ब) क्षेत्र भ्रमण

(स) स्वयं करके सीखने का अनुभव (द) कम्प्यूटर (संगणक)✔️


15. निम्नलिखित में कौन मुद्रित सामग्री का एक प्रकार नहीं है?

(अ) एनसाइक्लोपीडिया         (ब) बुलेटिन

(स) अनुशिक्षिकीय✔️           (द) कैटलाॅग


16. निम्नलिखित में से कौन प्रभुत्ववादी अनुदेशनात्मक आव्यूह का प्रकार नहीं है?

(अ) योजना विधि✔️        (ब) व्याख्यान विधि

(स) अनुवर्ग शिक्षण           (द) पाठ प्रदर्शन

•────────────────────────•


📖  RPSC School Lecturer Hindi Part 10

▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬ 

1. कक्षा शिक्षण के सन्दर्भ में अधिगम एवं अभिप्रेरणा उत्पन्न करने के लिये किस प्रकार की जानकारी अपेक्षित नहीं है-

(अ) शिक्षक चर          (ब) छात्र चर

(स) विद्यालय में सेवा के लिये स्वीकृत नियम✔️ (द) परिस्थितिगत चर


2. किसे ’अहं-ग्रस्त’ छात्र की विशेषता के रूप में नहीं माना जा सकता?

(अ) छात्र किसी पुरस्कार की इच्छा द्वारा अनुप्रेरित होता है।

(ब) छात्र अपने आकांक्षा स्तर को अपने आत्म-सम्प्रत्यय के अनुसार निर्धारित करता है।

(स) लक्ष्य की प्राप्ति हेतु छात्र अपेक्षित तल्लीनता प्रदर्शित करता है।✔️

(द) अपेक्षित मानदण्डों के अनुसार छात्र अपने व्यवहार को टालने की चिंता व्यक्त करता है।


3. सही मिलान कीजिए-

संज्ञानवादी अवधारणा मुख्य प्रवर्तक

(1) अभिग्राही अधिगम (क) बेरी जिमरमैन

(2) सतही एवं गहन उपागम (ख) पियाजे

(3) स्वनियमित अधिगम (ग) ऑसबेल

(4) विकासवादी सिद्धांत पर आधारित अधिगम (घ) फेरेन्स मर्टन

कूट:

(अ) (1)-(ख), (2)-(क), (3)-(ग), (4)-(घ)

(ब) (1)-(ग), (2)-(घ), (3)-(क), (4)-(ख)✔️

(स) (1)-(घ), (2)-(ग), (3)-(ख), (4)-(क)

(द) (1)-(घ), (2)-(ब), (3)-(स), (4)-(अ)


4. क्षेत्र सिद्धांत के अन्तर्गत ’संज्ञानात्मक संरचना’ पर्यायवाची है-

(अ) पर्यावरण का✔️         (ब) व्यक्ति का

(स) अवबोध का                (द) समायोजन का


5. राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा (2005) के अनुसार स्कूलों को किस प्रकार की पाठ्यचर्या अपनानी चाहिये?

(अ) उदार पाठ्यचर्या जो सभी विद्यार्थियों के लिये सुलभ हो

(ब) लचीली पाठ्यचर्या जो कमजोर विद्यार्थियों को सुलभ हो

(स) उन्नत पाठ्यचर्या जो प्रतिभावान विद्यार्थियों को सुलभ हो

(द) सार्वभौमिक पाठ्यचर्या जो सभी विद्यार्थियों के लिये सुलभ हो✔️


6. सीखना, ज्ञान के निर्माण की एक प्रक्रिया है। यह कथन किस परिप्रेक्ष्य का प्रतिनिधित्व करता है?

(अ) व्यवहारात्मक परिप्रेक्ष्य का 

(ब) रचनात्मक परिप्रेक्ष्य का✔️

(स) संज्ञानात्मक परिप्रेक्ष्य का 

(द) भावात्मक परिप्रेक्ष्य का


7. निम्नलिखित में से कौन सा कथन असत्य नहीं है?

(अ) केवल सामाजिक अनुभवों को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया जाए।

(ब) केवल सांस्कृतिक अनुभवों को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया जाए।

(स) दोनों सामाजिक-सांस्कृतिक अनुभवों को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया जाए।✔️

(द) ना तो सामाजिक और ना ही सांस्कृतिक अनुभवों को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया जाए।


8. ’सार्थक शाब्दिक अधिगम व धारण’ किस प्रतिमान का मुख्य उद्देश्य है?

(अ) सूचना प्रक्रम प्रतिमान 

(ब) सहकारी अधिगम प्रतिमान

(स) वैज्ञानिक पृच्छा प्रतिमान 

(द) उन्नत संगठन प्रतिमान✔️


9. ’मैसिव ओपन ऑनलाइन कोर्सेस’ के लिये भारतीय माध्यम है-

(अ) स्वयं✔️         (ब) मूडल

(स) ब्लैकबोर्ड         (द) एडेक्स


10. निम्नलिखित में से कौन ’प्रणाली के पहलू’ का तत्व नहीं है?

(अ) अदा               (ब) प्रक्रिया

(स) प्रतिपुष्टि         (द) अध्ययन✔️


11. निम्नलिखित में से किसे एक प्रणाली के रूप में नहीं देखा जा सकता है?

(अ) विद्यालय            (ब) पुस्तकालय

(स) मूल्यांकन           (द) प्रशासन

नोट- उतर आप कमेंट करें ??


12. साक्षात मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा आई.सी.टी. (सूचना एवं संप्रेषण तकनीकी) पर लाई गई-

(अ) एक किताब है। 

(ब) एक परियोजना है।

(स) एक अभियान है। 

(द) एक ’वन स्टाॅप पोर्टल’ है।✔️


13. सूचना एवं संप्रेषण तकनीकी द्वारा शिक्षा एक राष्ट्रीय अभियान के संदर्भ में कौन सा कथन असत्य नहीं है?

(अ) ई-विषयवस्तु का उत्पादन✔️

(ब) जैविक परिस्थिति प्रमाण

(स) विद्यालयों को तकनीकी के क्षेत्र से बाहर रखना

(द) किताबी ज्ञान को समाप्त करना


•────────────────────────•



टिप्पणियाँ